कुछ ऐसी चीजे जो LUCIFER शो में LUCIFER Comics से अलग है


lucifer



To Read in English Click Here,
ENGLISH 


'LUCIFER' शो एक DC सीरीज का सबसे फेमस शो है और मेरा DC का पसंदीदा शो है। 
अभी कुछ दिनों पहले मैंने  Lucifer के आखिरी सीजन 'सीजन ६' के  बारे में एक आर्टिकल लिखा था
आज में आपको Lucifer के स्टोरीलाइन की ऐसी कुछ बातें बताने जा रहा हूँ जो Lucifer कॉमिक्स  के स्टोरीलाइन से थोड़ी अलग है

जिस तरह  Arrow, Gotham, or Flash, जैसे फेमस DC के सीरीज में सिर्फ उनकी मूल कहानी का इस्तेमाल करके  खुदकी कहानी बनायीं है वैसेही Lucifer सीरीज को बनाया गया है

सबसे पहले Lucifer के चाहनेवालो के लिए अच्छी खबर है की Lucifer आखिर रद्द होने से बच गया और उसका आखरी सीजन, सीजन ६ आने जा रहा है। 
यह सब Lucifer के चाहने वालों की मिन्नतों की वजह से ही मुमकिन हो पाया है में भी उन चाहतों में से ही एक हूँ। 

अब बात करते है Lucifer के बारे में। 
सबसे पहले कॉमिक्स में से कुछ ऐसी बातों के बारे में बात करेंगे जो Lucifer सीरीज से मिलतीजुलती है। 
जैसे की Lucifer का क्लब LUX और उसका Hell छोड़ के चला जाना । 



Hell को छोड़ के चले जाना


Hell
Hell



हजारों सालों बाद, Lucifer ने तय किया की वह अबसे वह चीजे नहीं करना चाहता जो वो आज तक करता आ रहा था, Lucifer का उन चीजों से विश्वास उठ चूका था। 
इसिलए Lucifer ने Hell को छोड़ दिया और वह पृथ्वी पर आ गया। 

ऐसेही कॉमिक्स और सीरीज में भी  Lucifer के कहानी की शुरुवात हुई है। 

एक ही फरक जो दोनों चीजों में है वह यह की,
कॉमिक्स में, Lucifer ंने Sandman में अपने सपनो को मद्दे नजर रखते हुए hell को छोड़ दिया 
और 
सीरीज में , खुद के बलबूते पर यह फैसला लिया।


The Latex Lux

lux



Lucifer का क्लब  Lux Los Angeles में पाया जाता है। 
Lux Lucifer का सिर्फ घर ही नहीं बल्कि उसके संचालन का आधार भी था, इंग्लिश में कहा जाये तो "his base of operations".
Lux  एक पियानो क्लब है , जहा Lucifer अपनी जिंदगी अपने नियमों के हिसाब से जीता है। 

कॉमिक्स में, Lucifer अपने क्लब LUX में कम वक्त गुजरता है।  
ज्यादा वक्त वो क्लब से बाहर ही रहता था क्योंकि वह दुनियाभर में सफर करने में ही व्यस्त रहता था। 
और 
सीरीज में, उसका पूरा जीवन LUX और उसके आस पास की घटनाओं पे ही केंद्रित है।

अब उन चीजों के बारे में बात करते है जो कॉमिक्स के कहानी से थोड़ी अलग दिखाई गयी है। 

१) DC के पात्रों के साथ संबंध

Lucifer को  Vertigo Comics(DC Comics),ने प्रकाशित किया है। 
कॉमिक्स में, Lucifer का अन्य DC Characters के पात्रों के साथ मिलना  दिखाया गया है, जैसे की उसका New 52 reboot कॉमिक्स में John Constantine को मिलना और Sandman कॉमिक्स में अपने सपनो के साथ हुयी उसकी बातें।
 
सीरीज में, DC के अन्य पात्र जैसे अन्य सुपरहीरोज़ और वह जिनसे Lucifer अपने भूतकाल में मिला है उनके बारे में कुछ नहीं दिखाया गया। 

परन्तु DC के 'Crisis On The Infinite Earths' में, हमने उसका John Constantine, John Diggle, and Mia Smokes के साथ मिलन देखा है। 


lucifer meeting constantine, john diggle and mia smokes



२) कहानी की संरचना 


कॉमिक्स में, Lucifer सभी संसार की रचनाओं को बचाने के सफर पे निकलता है जहा वह अलग अलग जगहों के, अलग अलग आयामों के कई अन्य जीवों से मिलता है। 

 सीरीज में, कहानी अलग अलग अपराधों पे और उसके साथ ही कही अलौकिक चिजो पे केंद्रित है। 

जहा, Lucifer डिटेक्टिव Chloe Decker की अपराधों को सुलझाने में मदद करता है। 

chloe decker



३) Hell का स्वरूप 

lucifer itting on throne



हजारों साल Hell के सिंहासन पर गुजारने के बाद  Lucifer ने hell को और सिंहासन को छोड़ दिया जो बाद में एक बड़ी गलती साबित हुई।
Lucifer के सिंहासन को छोड़ने के बाद Hell में कोई नेतृत्व करने को नहीं रहा और उसके कारन Hell में अशांति फ़ैल गयी। 
God को भी पुराने  Lord of Damned  को वापिस बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। 


बल्कि कॉमिक्स में, hell में Lucifer के जाने के बाद भी सब ठीक चल रहा था। 
यहाँ God  ने पहले से ही अगर Lucifer Hell को छोड़ के चला गया तो उसके लिए इंतजाम करके रखा था। 
Lucifer की जगह, एंजेल्स के एक जोड़े को गुमराह करके God  ने उनको  hell में छोड़ा था। 


४) Maze / Mazikeen

mazikeen
Mazikeen / Maze


Lucifer के कुछ दोस्त थे और Mazikeen उनमे से ही एक थी जो Lucifer की करीबी दोस्त थी। 

कॉमिक्स में, वो ही एक ऐसी थी जिससे Lucifer को लगाव था। 
लेकिन ,
सीरीज में, Mazikeen का Lucifer के साथ रिश्ता थोड़ा अलग था। 
वह Lucifer की सिर्फ अच्छी दोस्त बन गयी जबसे Lucifer Detective Chloe Decker के प्यार में था। 


५) Amenadiel

amenadiel
Amenadiel


कॉमिक्स और सीरीज दोनों में, Lucifer को अपने भाई 'Amendiel' के साथ भिड़ना तय था जो की एक Heaven का एंजेल था।
Amenadiel की God  के साथ पूरी निष्ठां थी और Lucifer के साथ नाराजगी। 

 कॉमिक्स में, वह एक एकांगी उपद्रवी था जो की उनमेसे ही एक एंजेल के धोके से मारा गया। 

सीरीज में, Amenadiel God  के उद्देश्य पे संदेह करने लगा और  Lucifer के साथ मिल गया। 


६) एक उत्प्रेरक

lucifer


कॉमिक्स में, Lucifer को God  एक मोहिम पे भेजते है। 
यहाँ Lucifer जो चाहे माँग सकता था लेकिन उसे God  के मुख्य उद्देश्य पे संदेह था। 
सीरीज में, Lucifer ने पहली बार मनुष्य दोस्त के प्रति अपनी भावनाओं को महसूस किया था। 

जिस वजह से वह LAPD डिटेक्टिव Chole Decker के साथ अपराधों को सुलझाने में उसकी मदद करने चल पड़ता है। 


७) Lucifer का व्यक्तित्व  

Lucifer कॉमिक्स में एक अलग  रूप से दिखाया गया है और सीरीज में एक अलग रूप से दिखाया गया है। 

कॉमिक्स में, वह सिर्फ खुदके बारे में ही सोचता है। 
हालाकि वह अपने साथियों के बारे में भी सोचता है लेकिन खुद से ज्यादा नहीं। 

सीरीज में, Lucifer का एक भावुक रूप दिखाया गया है। 
जहा वो अपने खुद की भावनाओं को अपने कटु चेहरे के पीछे छुपा देता है। 

सीरीज में उसको प्यार और नश्वरता का महत्त्व समझ आता है। 
सीरीज की कहानी Lucifer' और उसके आस पास के लोगों पे, उनसे Lucifer के संबंधों पे केंद्रित की गयी है। 


इनमे से क्या बेहतर है कॉमिक्स या सीरीज यह बताना थोड़ा मुश्किल ही है क्योंकि दोनों का अपना एक अलग नजरियां है।


अगर आपको अपने इस सन्दर्भ में कुछ विचार है जो आप बताना चाहते है तो निचे कमेंट सेक्शन में बताएं। 


अगले पोस्ट के साथ मिलेंगे। 

तब तक,



Stay Safe!
Stay Home!
Stay Happy!




Adios Nerds!

Comments